नाम केवल पहचान नहीं, बल्कि जीवन भर अवचेतन मन पर पड़ने वाली छाप है। और आप अपना उपनाम बताने में संकोच क्यों करते हैं? दोनों के उत्तर एक ही व्यवस्था में छिपे हैं...
अपने बच्चों के नाम स्वाभिमान, ज्ञान और नेतृत्व के प्रतीक वाले रखिए—क्योंकि नाम केवल पहचान नहीं, बल्कि जीवन भर अवचेतन मन पर पड़ने वाली छाप है। इस लेख का दूसरा प्रश्न यह है कि आप अपना नाम और उपनाम बताने में संकोच क्यों करते हैं? दोनों प्रश्नों का उत्तर एक ही व्यवस्था में छिपा है।
🔴 आरंभ में ही यह स्पष्ट कर देना आवश्यक है—इस लेख का उद्देश्य किसी की आस्था पर आघात करना नहीं है। अनुत्तर बौद्ध विहार का उद्देश्य केवल अपने बहुजन साथियों को जागरूक करना है, ताकि वे स्वयं पढ़ें, स्वयं परखें और स्वयं निर्णय करें।
✒️ पहले लिखित प्रमाण देखिए
यह कोई अनुमान नहीं है। मनुस्मृति, अध्याय 2, श्लोक 31 में नामकरण का नियम स्पष्ट लिखा है:
मङ्गल्यं ब्राह्मणस्य स्यात् क्षत्रियस्य बलान्वितम्। वैश्यस्य धनसंयुक्तं शूद्रस्य तु जुगुप्सितम्॥
अर्थात्—ब्राह्मण का नाम मंगलकारी हो, क्षत्रिय का नाम बल दर्शाने वाला, वैश्य का नाम धन से जुड़ा, और शूद्र का नाम 'जुगुप्सित' अर्थात् हीनता और घृणा दर्शाने वाला हो।
और श्लोक 32 में उपनाम की व्यवस्था:
शर्मवद् ब्राह्मणस्य स्याद् राज्ञो रक्षासमन्वितम्। वैश्यस्य पुष्टिसंयुक्तं शूद्रस्य प्रेष्यसंयुतम्॥
अर्थात्—ब्राह्मण का उपनाम सुख दर्शाए, क्षत्रिय का रक्षा दर्शाए, वैश्य का समृद्धि दर्शाए, और शूद्र का उपनाम सेवा दर्शाए। पारस्कर गृह्यसूत्र (1.17) में भी शर्मन्, वर्मन् और गुप्त उपनामों की यही व्यवस्था दी गई है, और शूद्र के लिए 'दास' का विधान विष्णु स्मृति जैसे परवर्ती ग्रंथों और टीकाओं में दोहराया गया है। प्राचीन टीकाकारों ने स्वयं उदाहरण भी दिए हैं—पराशरमाधव में चारों वर्णों के नमूने के नाम गिनाए गए: 'श्री शर्मा', 'विक्रमपाल', 'माणिक्यश्रेष्ठि' और 'हीनदास'।
✒️ अब चारों वर्णों के नाम मिलाकर देखिए
■ एक वर्ग के लिए: शर्मा, शास्त्री, त्रिवेदी, चतुर्वेदी, द्विवेदी, उपाध्याय—ज्ञान और मंगल के प्रतीक।
■ दूसरे वर्ग के लिए: वर्मा, सिंह, विक्रम, प्रताप, शौर्य, आदित्य—बल और शासन के प्रतीक।
■ तीसरे वर्ग के लिए: गुप्ता, दत्त, लक्ष्मीकांत, धनराज, वैभव—धन और समृद्धि के प्रतीक।
✒️ और बहुजनों के लिए निर्धारित किए गए नाम देखिए—यह सूची कितनी लंबी है:
■ सेवा दर्शाने वाले नाम: रामसेवक, सेवाराम, सेवकराम, रामदास, चरणदास, हरिदास, शिवदास, कालीदास, भगवानदास, गोपालदास, माधोदास, चरणलाल, रामचरण, शिवचरण।
■ दीनता दर्शाने वाले नाम: गरीबदास, दीनदास, दीनदयाल, दीनानाथ, दीनबंधु, दुखीराम, दुखहरन।
■ अधीनता और आश्रय दर्शाने वाले नाम: रामभरोसे, रामआसरे, रामअधीन, रामदीन, हरदीन, प्रभुदीन, रामदुलारे, रामखेलावन, रामप्रसाद, रामलखन।
■ और गांव-देहात में आज भी सुनाई देने वाले वे नाम जो सीधे 'जुगुप्सित' नियम से निकले—घुरहू, बेचन, बेचू, पलटू, फेंकू, कल्लू, छेदीलाल, छोटेलाल, मंगरू, बुधई, घसीटे। सोचिए—किसी बालक का नाम 'घसीटे' या 'बेचन' रखने के पीछे क्या भावना रही होगी? यह प्रेम नहीं था, यह वही लिखित नियम था कि शूद्र का नाम हीनता दर्शाए।
एक ही देश, एक ही भाषा—परंतु नामों में यह विभाजन। किसी के नाम में 'ऐश्वर्य' और किसी के नाम में 'भिखारी'। यह संयोग नहीं, लिखित व्यवस्था का परिणाम है। और यह केवल इतिहास नहीं है—आज भी हमारे परिवारों में रामसेवक, रामभरोसे, दुखीराम जैसे नाम मिल जाएंगे, क्योंकि परंपरा बिना प्रश्न पूछे चलती रही।
✒️ नाम के साथ 'किस्मत' भी तय कर दी गई
इस व्यवस्था की सबसे गहरी चाल यह है कि ऐसा नामकरण करवाने से केवल पहचान नहीं बंटती—यह भी तय कर दिया जाता है कि आपकी किस्मत क्या है। जिसका नाम 'शौर्य' और उपनाम 'वर्मा' है, उसे जन्म से बता दिया गया कि उसकी नियति शासन करना है। और जिसका नाम 'सेवक' या 'दास' है, उसे जन्म से बता दिया गया कि उसकी नियति किसी की सेवा करना है। अर्थात् किसी को राज करना है और किसी को सेवा—यह निर्णय बालक के कुछ करने से पूर्व, उसके नामकरण के दिन ही सुना दिया गया।
विचार कीजिए—जो बालक बचपन से हज़ारों बार सुनता है कि वह 'सेवक' है, 'दास' है, 'दीन' है, वह बड़ा होकर स्वयं को शासक या निर्माता कैसे मानेगा? नाम ही उसकी सीमा बन जाता है। यह भाग्य नहीं है, यह भाग्य के नाम पर लिखी गई पटकथा है। और इसका किसी ईश्वर से कोई संबंध नहीं—यह पूर्णतः मनुष्यों द्वारा निर्मित नियम है। इसे समझिए।
✒️ अब स्वयं से एक कठिन प्रश्न पूछिए
आज अनेक लोग अपना उपनाम छिपाते हैं। कोई उपनाम हटा देता है, कोई नया उपनाम अपना लेता है। कभी विचार किया है ऐसा क्यों? क्योंकि इसी व्यवस्था ने नाम को ही जाति का परिचय बना दिया, नाम सुनते ही सामने वाला निर्णय कर ले कि आप 'कथित ऊंचे' हैं या 'कथित नीचे'। जब पीढ़ियों तक नाम से ही अपमान मिला, तो अवचेतन मन में यह भय बैठ गया कि नाम बताते ही मूल्यांकन आरंभ हो जाएगा। आपका संकोच आपकी कमजोरी नहीं है, वह इस बात का जीवित प्रमाण है कि यह मनोवैज्ञानिक व्यवस्था कितनी गहराई तक कार्य कर गई।
परंतु विचार कीजिए—ऐसी व्यवस्था को अपनाए रखने का क्या अर्थ, जो आपको जोड़कर तो रखना चाहती है, परंतु सदैव यह स्मरण कराते हुए कि आप 'नीचे' हैं? जो पहचान आपको झुकाकर ही स्वीकार करे, वह पहचान नहीं, बंधन है।
पिछले लेख में हमने कहा था—आप बहुजन हैं, इस देश की 90% आबादी हैं, और आपको किसी से डरने की आवश्यकता नहीं है। बहुजन समाज अब जाग रहा है। छिपने का युग समाप्त हुआ।
☀️ समाधान आपके अपने हाथ में है
आपको अपने बच्चे के नाम के लिए किसी और से पूछने की क्या आवश्यकता है? किसी से, किसी व्यवस्था से? आप स्वयं अपना इतिहास पढ़िए और स्वयं नाम रखिए। इतिहास नामों से भरा पड़ा है—अशोक, कनिष्क, हर्षवर्धन, मिलिंद, आनंद, सारिपुत्र, मौद्गल्यायन, राहुल, संघमित्रा, महाप्रजापति, नागार्जुन, अश्वघोष। और आधुनिक युग के नायक—भीमराव, ज्योतिबा, सावित्री, रमाबाई, फुले, शाहू, पेरियार, कांशीराम।
और जो तथागत बुद्ध को मानते हैं या उनसे प्रभावित हैं—यदि उपनाम रखना ही है, तो 'बौद्ध' लगा सकते हैं। ऐसा उपनाम जो सेवा का ठप्पा नहीं, बल्कि ज्ञान, करुणा और तर्क की परंपरा का परिचय देता है।
☀️ तथागत बुद्ध ने कहा था—किसी बात को केवल इसलिए मत मानो कि वह परंपरा से चली आ रही है; अपनी बुद्धि से परखो। और बाबासाहेब डॉ. अंबेडकर ने सिखाया कि मानसिक गुलामी की बेड़ियां लोहे की बेड़ियों से अधिक मजबूत होती हैं, क्योंकि वे दिखाई नहीं देतीं। ☀️
इस लेख की सारी बातें विचार करने योग्य हैं। स्वयं पढ़िए, स्वयं परखिए, और स्वयं निर्णय कीजिए। आप बहुजन हैं—यही आपका सत्य है, और यही आपकी वास्तविक शक्ति है।
जय संविधान, जय मूलनिवासी, जय शाहू, जय पेरियार, जय बिरसा, जय जोहार, जय मंडल, नमो बुद्धाय, जय भीम।
Name your children after symbols of self-respect, knowledge, and leadership—because a name is not merely an identity, but an imprint on the subconscious mind that lasts a lifetime. The second question this article raises is: why do you hesitate to reveal your name and surname? The answer to both questions lies hidden in one and the same system.
🔴 It is necessary to clarify at the very outset—the purpose of this article is not to hurt anyone's faith. Anuttara Bodh Vihar only wishes to awaken its Bahujan brothers and sisters, so that they may read for themselves, examine for themselves, and decide for themselves.
✒️ First, See the Written Evidence
This is no speculation. The Manusmriti, Chapter 2, Verse 31, clearly lays down the rule of naming:
Mangalyam brahmanasya syat kshatriyasya balanvitam. Vaishyasya dhanasamyuktam shudrasya tu jugupsitam.
Meaning—a Brahmin's name should be auspicious, a Kshatriya's name should denote strength, a Vaishya's name should be associated with wealth, and a Shudra's name should be 'jugupsita', that is, denoting lowliness and contempt.
And Verse 32 prescribes the system of surnames:
Sharmavad brahmanasya syad rajno rakshasamanvitam. Vaishyasya pushtisamyuktam shudrasya preshyasamyutam.
Meaning—a Brahmin's surname should denote happiness ('Sharma'), a Kshatriya's should denote protection ('Varma'), a Vaishya's should denote prosperity ('Gupta'), and a Shudra's surname should denote service ('Dasa'). The Paraskara Grihya Sutra (1.17) also lays down the same system of Sharman, Varman, and Gupta surnames, and the prescription of 'Dasa' for the Shudra is repeated in later texts and commentaries such as the Vishnu Smriti. The ancient commentators themselves gave examples—the Parasharamadhava lists the model names for all four varnas: 'Shri Sharma', 'Vikramapala', 'Manikyashreshthi', and 'Heenadasa'.
✒️ Now Compare the Names of All Four Varnas
■ For one class: Sharma, Shastri, Trivedi, Chaturvedi, Dwivedi, Upadhyay—symbols of knowledge and auspiciousness.
■ For the second class: Varma, Singh, Vikram, Pratap, Shaurya, Aditya—symbols of strength and rule.
■ For the third class: Gupta, Datt, Lakshmikant, Dhanraj, Vaibhav—symbols of wealth and prosperity.
✒️ And See the Names Prescribed for the Bahujans—How Long This List Is:
■ Names denoting service: Ramsewak, Sewaram, Sewakram, Ramdas, Charandas, Haridas, Shivdas, Kalidas, Bhagwandas, Gopaldas, Madhodas, Charanlal, Ramcharan, Shivcharan.
■ Names denoting lowliness: Garibdas, Deendas, Deendayal, Deenanath, Deenbandhu, Dukhiram, Dukhharan.
■ Names denoting subordination and dependence: Rambharose, Ramasare, Ramadheen, Ramdeen, Hardeen, Prabhudeen, Ramdulare, Ramkhelavan, Ramprasad, Ramlakhan.
■ And those names still heard in villages today, which flow directly from the 'jugupsita' rule—Ghurahu, Bechan, Bechu, Paltu, Fenku, Kallu, Chhedilal, Chhotelal, Mangru, Budhai, Ghasite. Think—what sentiment could lie behind naming a child 'Ghasite' (the dragged one) or 'Bechan' (the sold one)? This was not affection; this was that very written rule that a Shudra's name must denote lowliness.
One country, one language—yet this division in names. 'Aishwarya' (grandeur) in one person's name and 'Bhikhari' (beggar) in another's. This is no coincidence; it is the result of a written system. And this is not merely history—even today, names like Ramsewak, Rambharose, and Dukhiram can be found in our families, because tradition kept moving forward without ever being questioned.
✒️ Along with the Name, 'Destiny' Was Also Decided
The deepest trick of this system is that such naming does not merely divide identity—it also decides what your destiny is. The one named 'Shaurya' with the surname 'Varma' was told from birth that his destiny is to rule. And the one named 'Sewak' or 'Das' was told from birth that his destiny is to serve someone. In other words, one is to rule and the other is to serve—this verdict was pronounced on the day of the naming ceremony, before the child had done anything at all.
Consider—a child who hears thousands of times from childhood that he is a 'servant', a 'slave', a 'lowly one'—how will he ever see himself as a ruler or a creator when he grows up? The name itself becomes his limit. This is not fate; this is a script written in the name of fate. And it has no connection with any God—it is a rule made entirely by human beings. Understand this.
✒️ Now Ask Yourself a Difficult Question
Today, many people hide their surname. Some remove their surname altogether; some adopt a new one. Have you ever wondered why? Because this very system turned the name itself into a declaration of caste—so that the moment someone hears your name, they can judge whether you are of the 'so-called upper' or 'so-called lower' caste. When humiliation came through the name itself for generations, a fear settled into the subconscious mind that the moment you reveal your name, the judgment will begin. Your hesitation is not your weakness—it is living proof of how deep this psychological system has penetrated.
But consider—what is the meaning of holding on to a system that wants to keep you attached, yet forever reminds you that you are 'beneath'? An identity that accepts you only on the condition that you bow is not an identity; it is a shackle.
In our previous article, we said—you are Bahujan, you are 90% of this country's population, and you need not fear anyone. Bahujan society is now awakening. The era of hiding is over.
☀️ The Solution Is in Your Own Hands
Why do you need to ask anyone else for your child's name? Any person, any system? Read your own history yourself, and choose the name yourself. History is full of names—Ashoka, Kanishka, Harshavardhana, Milinda, Ananda, Sariputra, Maudgalyayana, Rahul, Sanghamitra, Mahaprajapati, Nagarjuna, Ashvaghosha. And the heroes of the modern age—Bhimrao, Jyotiba, Savitri, Ramabai, Phule, Shahu, Periyar, Kanshiram.
And for those who follow Tathagata Buddha or are inspired by him—if a surname must be kept, then 'Bauddh' can be adopted. A surname that is not a stamp of servitude, but an introduction to a tradition of wisdom, compassion, and reason.
☀️ Tathagata Buddha said—do not believe something merely because it has come down through tradition; test it with your own intellect. And Babasaheb Dr. Ambedkar taught that the chains of mental slavery are stronger than chains of iron, because they cannot be seen. ☀️
Everything in this article is worth reflecting upon. Read for yourself, examine for yourself, and decide for yourself. You are Bahujan—that is your truth, and that is your true strength.
Jai Samvidhan, Jai Moolnivasi, Jai Shahu, Jai Periyar, Jai Birsa, Jai Johar, Jai Mandal, Namo Buddhay, Jai Bhim.